आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ हुआ सख्त
T20 World Cup News: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से भारत के खिलाफ मैच न खेलने या बहिष्कार जैसी बातों पर ICC ने कड़ा रुख अपनाया है। ICC का कहना है कि ऐसे फैसले क्रिकेट की भावना के खिलाफ हैं।
ICC ने दी पाकिस्तान बोर्ड को चेतावनी
एक रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने साफ शब्दों में कहा है कि उसके सभी टूर्नामेंट ईमानदारी, बराबरी और निष्पक्षता पर चलते हैं। अगर कोई टीम या बोर्ड अपनी मर्जी से मैच खेलने या न खेलने का फैसला करता है, तो इससे पूरे टूर्नामेंट की साख को नुकसान पहुंचता है। ICC के मुताबिक, चुनिंदा मैच खेलना या छोड़ना खेल की भावना को कमजोर करता है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की टीम से कमिंस व शॉर्ट हुए बाहर, जानें किसे मिला मौका
सरकारों की भूमिका, लेकिन खेल से समझौता नहीं
ICC ने यह भी माना कि हर देश की अपनी सरकारी नीतियां होती हैं और क्रिकेट बोर्ड उन नीतियों का सम्मान करते हैं। हालांकि ICC का कहना है कि ऐसे फैसले वैश्विक क्रिकेट और करोड़ों क्रिकेट फैंस के हित में नहीं होते। खास बात यह है कि ICC ने पाकिस्तान के दर्शकों का भी जिक्र किया और कहा कि बहिष्कार से सबसे ज्यादा नुकसान फैंस को ही होगा।
ये भी पढ़ें: कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा: अपने विकेट सेलीब्रेशन पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…