खेल

U 19 World Cup: सुपर सिक्स के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, कनिष्क चौहान रहे मैच के हीरो

U 19 World Cup: रविवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स ग्रुप-2 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बुल्वायो स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी जल्द ही आउट हो गई। एरोन जॉर्ज ने 16 और वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। क्रीज पर आए वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के सामने 252 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में भारत की तरफ से कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाए व 1 विकेट लिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में टॉस के बाद कप्तानों ने नहीं की हैंडशेक

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस के बाद एक-दूसरे से हैंडशेक नहीं किया। बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैचों में हाथ मिलाने से दूरी बनाने का यह चलन पिछले साल के टी-20 एशिया कप से लगातार देखने को मिल रहा है।

इस तरह हैं दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान- हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

भारत- एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पांचवें T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, ईशान किशन ने लगाया अपने T20I करियर का पहला शतक

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago