क्रिकेट

T20 World Cup: जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का ‘हर-हर महादेव’ पोस्ट हुआ वायरल, पाकिस्तानी कप्तान ने बताई हार की वजह

India Defeat Pakistan: श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। जो टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 8वीं बार भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है। भारत की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा "हर-हर महादेव"। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्न से भारत की मैच रणनीति की तारीफ की तो कई यूजर्स जीत की बधाई दे रहे हैं।

कप्तान सूर्यकुमार ने ईशान किशन की तारीफ में किया पोस्ट

पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने वाले ओपनर ईशान किशन को लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने ईशान की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ईशान के साथ तस्वीर शेयर की। सूर्यकुमार ने लिखा है, 'जिय हो बिहार के लाला', भारत के जीत के बाद सोशल मीडिया पर ईशान किशन के तूफानी पारी के साथ साथ कप्तान का ये पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है, ईशान ने 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा- हम कंडीशन के हिसाब से नहीं खेल पाए

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, "हम चार स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतरे थे, लेकिन आज उनका दिन खराब रहा। कुछ अहम मौकों पर कार्यान्वयन में कमी रह गई। बल्लेबाजी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो आप हमेशा मैच का पीछा ही करते रह जाते हैं।" उन्होंने कहा, "दूसरी इनिंग्स में पिच बेहतर रही, लेकिन हमने परिस्थितियों के हिसाब से नहीं खेला। ऐसे मुकाबलों में भावनाएं हमेशा चरम पर रहती हैं, हमें बस उन्हें संभालना होगा।"

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान पर भारत की जीत का अफगानिस्तान में मना जश्न, लगातार 3 मैचों में जीत के साथ भारत सुपर 8 में

Anamika Anand

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

5 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

10 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

43 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago