स्वास्थ्य समाचार

महिलाओं के लिए खतरा! यूरिन इंफेक्शन को हल्के में लेने से हो सकती है किडनी की गंभीर बीमारी, जाने कैसे करें बचाव

UTI in women: यूरिन इंफेक्शन यानी UTI (Urinary Tract Infection) महिलाओं में एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसे अक्सर हल्के में लिया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर इलाज न होने पर यह संक्रमण ब्लैडर से ऊपर बढ़कर किडनी तक पहुंच सकता है, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

क्या है शुरूआती लक्षण?

शुरुआती लक्षण अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। आरएमएल हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के अनुसार, पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, निचले पेट में हल्का दर्द और असहजता शुरुआती संकेत होते हैं। लेकिन संक्रमण जब किडनी तक पहुंचता है, तो तेज बुखार, ठंड लगना, पीठ या कमर के निचले हिस्से में दर्द, पेट में बेचैनी और उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं सामने आती हैं।

ध्यान देने वाली बातें

पेशाब में खून या बदबूदार पेशाब
बार-बार यूरिन की इच्छा
कमजोर इम्यूनिटी या डायबिटीज होने पर खतरा ज्यादा

बचाव के आसान उपाय

पर्याप्त पानी पिएं- ज्यादा पानी पीने से बैक्टीरिया बाहर निकलते रहते हैं।
पेशाब रोककर न रखें- लंबे समय तक पेशाब रोकना संक्रमण का कारण बन सकता है।
निजी स्वच्छता- साफ-सफाई बनाए रखें और सूती अंडरगारमेंट्स पहनें।
सही दिशा में सफाई- टॉयलेट के बाद हमेशा आगे से पीछे की ओर सफाई करें।
जलन या दर्द पर तुरंत जांच- शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर डॉक्टर से संपर्क करें।

विशेष चेतावनी

गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज या कमजोर इम्यूनिटी वाली महिलाएं इस संक्रमण के प्रति और अधिक संवेदनशील होती हैं। यूरिन इंफेक्शन को हल्के में लेने से किडनी को स्थायी नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सावधान रहें, जल्दी पहचानें और तुरंत इलाज कराएं, ताकि छोटी जलन बड़ी बीमारी में बदलने से बचाई जा सके।

ये भी पढ़ें: 83 गेंदों में तूफानी शतक, 16 साल बाद विजय हजारे में विराट में मचाया हड़कंप

Shagun Chaurasia

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

50 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago