Homebound controversy
Homebound controversy: हाल ही में ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म ‘होमबाउंड’ अब विवादों में घिर गई है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म पर राइटर और पत्रकार पूजा चंगोईवाला ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है। पूजा का कहना है कि फिल्म पूरी तरह उनकी 2021 में प्रकाशित किताब ‘होमबाउंड’ की सामग्री से प्रेरित है।
पूजा ने बताया कि न सिर्फ फिल्म का टाइटल उनकी किताब जैसा है, बल्कि डायलॉग्स, सीन, इवेंट सीक्वेंस और नैरेटिव स्ट्रक्चर भी उनकी किताब से कॉपी किए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में धर्मा प्रोडक्शन और नेटफ्लिक्स को 15 अक्टूबर को लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में मेकर्स को उनकी सामग्री का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया। लेकिन नोटिस के जवाब में फिल्म निर्माता ने उल्लंघन स्वीकार करने से इनकार कर दिया और नेटफ्लिक्स पर सामग्री का उपयोग जारी रखा।
पूजा ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए वाणिज्यिक न्यायालय अधिनियम, 2015 की धारा 12ए के तहत महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन दायर कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर करने से पहले अनिवार्य होती है। पूजा चंगोईवाला ने कहा, “मैं जानती हूं कि बड़े संस्थाओं को चुनौती देना आसान नहीं है, लेकिन राइटर्स के लिए अपने काम की रक्षा करना बहुत जरूरी है। अगर हमारी सहमति के बिना हमारी चीज़ें इस्तेमाल हो रही हैं तो इसे रोकना अनिवार्य है।”
फिल्म नीरज घायवान द्वारा निर्देशित है और इसमें ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में हैं। अब सवाल यह है कि यह कानूनी लड़ाई कितनी लंबी और विवादास्पद होगी और क्या ऑस्कर के मंच पर यह फिल्म अपने विवादों के बावजूद चमक पाएगी।
ये भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय युवती की हत्या, कथित लवर अब्दुल गफूरी की तलाश जारी, इंटिमेट पार्टनर वायलेंस का मामला!
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…