तमिलनाडु

Tamil Nadu में अब केवल AC सरकारी बसें ही होंगी शामिल, CM Vijay Thalapathyका नया फैसला

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने फैसला किया है कि अब राज्य सरकार भविष्य में केवल एयर कंडीशंड (AC) बसों की खरीद करेगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री विजय तमिझन पार्थिबन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

आरामदायक यात्रा पर जोर

रविवार को सलेम में सत्तारूढ़ TVK की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्थिबन ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि लोग अधिक से अधिक और आरामदायक तरीके से AC बसों में यात्रा करें। उनका लक्ष्य राज्य के दूरदराज़ इलाकों को भी मजबूत बस नेटवर्क से जोड़ना है और सभी बसों में ऐसी सुविधाएं हों कि हर व्यक्ति, स्वयं मुख्यमंत्री सहित, आराम से सफर कर सके।

पार्थिबन ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री विजय ने सरकारी बस से यात्रा की थी, जिसके बाद उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में खरीदी जाने वाली हर नई बस में एयर कंडीशनिंग की सुविधा हो।

हाल ही में मिलीं 300 नई बसें

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री विजय ने राज्य में 300 नई बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इस दौरान अभिनेता से नेता बने विजय एक बस कंडक्टर से बातचीत करते भी नजर आए।

127.21 करोड़ रुपये की लागत से खरीड़े गए इस बेड़े में 164 डीजल और 136 BS-VI मानक वाली CNG बसें शामिल हैं। इन्हें कोयम्बेडु और किलंबक्कम जैसे प्रमुख ट्रांजिट हब से तुरंत संचालित किया गया है, ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो और यात्रियों का इंतजार कम हो।

बसों के शुभारंभ समारोह में राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि यह कदम तमिलनाडु के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के आधुनिकीकरण और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में TVK के विजन का हिस्सा है।

ये भी पढ़े: Europe में भीषण हीटवेव: मौतें, पिघलती ट्राम पटरियां और सूरज की गर्मी में पक रहा खाना

Tanisha Verma

Recent Posts

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

11 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

37 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

38 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

47 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

1 hour ago