Tamilnadu Govt Formation Updates: विधानसभा चुनाव परिणामों के पांच दिन बाद तमिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। Vijay ने मुख्यमंत्री पद के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन जुटा लिया है। विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी उनका समर्थन कर दिया है, जिसके बाद उनका बहुमत और मजबूत हो गया है। इससे पहले कांग्रेस के 5 विधायकों समेत कुल 116 विधायकों का समर्थन पहले से ही उनके पास था।
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में Vijay की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें हासिल की हैं। विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, इसलिए एक सीट छोड़ने के बाद उनके पास 107 विधायक रह जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस के 5, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के 2-2 विधायकों के समर्थन के साथ कुल संख्या 116 तक पहुंच गई थी। अब VCK और IUML के 2-2 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद गठबंधन का आंकड़ा और मजबूत हो गया है।
4 मई को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से विजय लगातार सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करते रहे। 6 मई को वह पहली बार राजभवन पहुंचे और 113 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। इसके अगले ही दिन फिर से उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की, जहां उन्हें स्पष्ट तौर पर 118 विधायकों के समर्थन की शर्त बताई गई। इसके बाद 8 मई को एक बार फिर विजय राज्यपाल से मिले, लेकिन आवश्यक संख्या में समर्थन पत्र नहीं जुटा पाने के कारण सरकार गठन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…