क्रिकेट

बिना किसी बदलाव के उतरी टीम इंडिया, रोहित-यशस्वी आउट, अब कोहली पर टिकी टीम की आस

India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर मेहमान टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रांची में 17 रनों से रोमांचक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम इस मैच में भी बिना किसी बदलाव के उतरी है। पहली पारी की शुरुआत भारत ने तेज़ और आत्मविश्वास भरी की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल शुरुआती ओवरों में लय में दिखे, लेकिन 5वें ओवर में अचानक मैच का रुख बदल गया। लगातार तीन चौके जड़ने के बाद रोहित सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारतीय पारी लड़खड़ाई

10वें ओवर में दूसरा झटका तब लगा जब यशस्वी 22 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय पारी लड़खड़ाई तो जिम्मेदारी एक बार फिर विराट कोहली पर आ गई, जिन्होंने आते ही छक्के से अपना खाता खोला। 10 ओवर के बाद स्कोर 66/2 था। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव करते हुए कप्तान टेम्बा बावुमा को वापसी कराई है। भारत के लिए यह लगातार 20वां मुकाबला है जब टीम टॉस जीतने में असफल रही है।

रांची वनडे की झलक

पहले मैच में कोहली के 135, रोहित के 57 और केएल राहुल के 60 रन की मदद से भारत ने 350 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में साउथ अफ्रीका 332 पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने 4, जबकि हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए थे।

हैड-टू-हैड रिकॉर्ड

कुल मैच: 95
भारत: 41
साउथ अफ्रीका: 51
बेनतीजा: 3

सीरीज शेड्यूल

30 नवंबर: रांची- भारत ने 17 रनों से जीता
3 दिसंबर: रायपुर- दूसरा वनडे
6 दिसंबर: विशाखापट्टनम- निर्णायक मुकाबला

ये भी पढ़े: Viksit Bharat 2047 Conclave : देवभूमि का महत्व सदियों की तपस्या है, पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घुसपैठ, SIR पर खोले कई बड़े राज

Shagun Chaurasia

Recent Posts

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

6 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

25 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

29 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago