मनोरंजन

फिल्म द चेज का टीजर जारी…महेन्द्र सिंह धोनी और आर माधवन का एक्शन वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni Movie The Chase Promo :  पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और बॉलीवुड सुपरस्टार आर माधवन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 7 सितंबर को आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने अपनी आगामी फिल्म द चेज का टीजर बताया. इस वीडियो में धोनी और माधवन दोनों टास्क फोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं.

वायरल वीडियो में क्या

वीडियो में धोनी और माधवन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, जो एक्शन से भरपूर सीन में दिखाई देते हैं. यह क्लिप काफी जल्दी वायरल हो गई, जिसमें दोनों एक जंगली और धमाकेदार पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं. माधवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि एक मिशन-दो लड़ाके. सीट बेल्ट लगा लो, एक जंगली, धमाकेदार पीछा शुरू. द चेज टीजर अब रिलीज हो गया है. वासन बाला द्वारा निर्देशित. जल्द आ रहा है.

ये भी पढ़ें :अमेरिका से आने वाले सामान पर 75% टैरिफ लगाएं…केजरीवाल की सरकार से बड़ी मांग,किसानों की स्थिति पर भी उठाए सवाल

हालांकि इस वीडियो के बारे में आर माधवन ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि यह फिल्म है, सीरीज है, या कुछ और लेकिन इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. धोनी का इस तरह के एक्शन सीन में नजर आना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि इससे पहले उन्हें किसी फिल्म में इस तरह के स्टंट करते हुए नहीं देखा गया था.

धोनी का क्रिकेट करियर और आईपीएल में प्रदर्शन

एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने भारत को तीन आईसीसी खिताब (टी20 वर्ल्ड कप 2007, 50-ओवर वर्ल्ड कप 2011, और चैंपियंस ट्रॉफी 2013) दिलाए हैं. इस समय वह आईपीएल में खेल रहे हैं और 2025 में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी. हालांकि, टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अपेक्षाकृत खराब रहा, और चेन्नई ने 14 लीग मैचों में से सिर्फ 4 मैच जीते, जिससे वह अंकतालिका में 10वें स्थान पर रही.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago