स्वास्थ्य समाचार

World Physiotherapy Day: सर्वाइकल दर्द से राहत पाने के लिए इन आसान टिप्स को ज़रूर अपनाएँ !

World Physiotherapy Day: हर साल 8 सितंबर के दिन को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अगर आप लंबे समय से सिटिंग जॉब कर रहे हैं, तो आपको भी कभी न कभी फिजियोथेरेपिस्ट से कंसल्ट करने की जरूरत पड़ी होगी।

यह दिन सभी फिजियोथेरेपिस्टों और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में कार्य करता है, जो रोगियों और स्वस्थ लोगों में बुनियादी से लेकर जटिल शारीरिक गतिविधियों में लक्षण-मुक्त आंदोलन के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम

इस वर्ष, 2025, विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम “स्वस्थ उम्र बढ़ना है, जिसमें कमजोरी और गिरने से बचाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सर्वाइकल का दर्द के लिए करें ये उपचार

जो लोग सर्वाइकल की समस्या की संभावना को कम करना चाहते हैं या फिर जिन लोगों को सर्वाइकल का दर्द होता है और वो दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो उन्हें आज से ही कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए शॉर्ट ब्रेक्स लेते रहना बेहद जरूरी है। हर 30-45 मिनट के बाद अपनी सीट से खड़े होकर थोड़ी सी वॉक कीजिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर आधे घंटे में अपने पॉश्चर को ब्रेक देना और चहलकदमी करना जरूरी है।

थोड़ी-थोड़ी देर में बॉडी को स्ट्रेच जरूर करें। अगर आपके पास सीट से उठने का टाइम नहीं है, तो आप बैठे-बैठे भी थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। गर्दन, कंधे और पीठ की स्ट्रेचिंग से सर्वाइकल के दर्द में काफी ज्यादा आराम मिल सकता है।

व्यायाम

  • धीरे-धीरे अपना सिर क्लॉकवाइज़ और एंटी-क्लॉकवाइज़ दिशा में गोल घुमाएँ।
  • अपने कंधों को ऊपर और नीचे और अगल-बगल से सिकोड़ें।
  • अपना सिर एक ओर झुकाएँ और कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। यही प्रक्रिया दूसरी ओर दोहराएँ।
  • अपना सिर एक तरफ़ झुकाएँ और अपनी हाथ से सिर को कंधे की ओर खींचें। इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रुकें और यही प्रक्रिया दूसरी ओर भी दोहराएँ।
  • अपने हाथों को सिर से ऊपर ले जाएँ और धीरे-धीरे पीछे की तरफ़ खींचें। कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रुके, प्रारंभिक पोज़ में आयें, और इस प्रक्रिया को दुबारा दोहराएँ।

ये भी पढ़े : रात को करवटें बदलना बंद करें, इन आदतों से आएगी चैन की नींद

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

27 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

51 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago