बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव
Tej Pratap Yadav News: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग कथित संबंधों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव से मेरा कोई संबंध नहीं है। साथ ही कहा कि यह मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है। दरअसल, खबर आई की अनुष्का यादव ने नवजात को जन्म दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे तेज प्रताप से जोड़कर देखा जाने लगा। अब इस मुद्दे पर खुद तेज प्रताप यादव ने सामने आकर सफाई दी और कहा है कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।
तेज प्रताप यादव 2025 में अनुष्का यादव के साथ रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी थी। बाद में उन्होंने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी स्वीकार किया था कि अनुष्का के साथ उनका रिश्ता था।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि वो इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में अनिरुद्धाचार्य की कथा में मची भगदड़, कम से कम 3 लोग घायल
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…