Tejashwi Yadav Files Nomination: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लगातार तीसरी बार राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद बोले तेजस्वी, 'ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी BJP के हाथों बिके हुए हैं इन्होने ने चाचा नीतीश कुमार को किया बर्बाद है। ये तीसरी बार है जब तेजस्वी ने यहां से पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि राघोपुर की जनता ने हम पर लगातार दो बार भरोसा किया है. जनता मालिक है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि JDU को नीतीश कुमार नहीं चला रहे बल्कि जेडीयू को ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी तीनों मिलकर चला रहे हैं।
नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "यह तीसरी बार है जब हमने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है। हमें विश्वास है कि राघोपुर की जनता एक बार फिर हम पर भरोसा करेगी और इस बार बदलाव होगा। हम सिर्फ़ सरकार नहीं बनाना चाहते, हम बिहार बनाना चाहते हैं। अब बिहार भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त राज्य बनना चाहता है."
विरोधियों पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, "कई लोग अफवाह फैला रहे थे कि हम दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। तंज कस्ते हुए तेजस्वी से कहा तेजस्वी 243 सीटों से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन जब एक सीट की बात आती है तो हम पहले से ही राघोपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं और केवल राघोपुर से ही चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…