दुनिया

बांग्लादेश में तनाव बरकरार! उस्मान हादी के जनाजे को लेकर अमेरिका सहित कई देशों ने नागरिकों को किया अलर्ट

Usman Hadi Death: बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद राजधानी ढाका और अन्य हिस्सों में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार आज (20 दिसंबर) को हादी का अंतिम संस्कार होने वाला है, जिससे हिंसा और अशांति फैलने की आशंका है। इसी को देखते हुए अमेरिका समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

यात्रा एडवाइजरी में क्या है सूचना

अमेरिका की यात्रा एडवाइजरी में कहा गया है कि हादी के अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी सभाओं के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने की संभावना है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भीड़ और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहें, घरों में सुरक्षित रहें और स्थानीय मीडिया के जरिए हालात पर नज़र रखें।
हादी की मौत के खिलाफ शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने हिंसक रूप लेते हुए ढाका में दो प्रमुख मीडिया संस्थानों के कार्यालयों में आग लगा दी। इसके अलावा, सड़कों पर तोड़फोड़ और ट्रैफिक जाम जैसी घटनाएं भी सामने आईं।

हादी की याद में एक दिन का राजकीय शोक

बांग्लादेश की सरकार ने हादी की याद में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और अंतिम संस्कार में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की है। हालांकि, दो दिन से जारी हिंसा को देखते हुए सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की चेतावनी दी है।

बिगड़ सकते है हालात

विशेषज्ञों का मानना है कि जनाजे के बाद तनाव और हिंसा बढ़ सकती है। इस बीच, अमेरिका और अन्य देशों ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे यात्रा या सार्वजनिक स्थलों पर जाने से पहले ताजा हालात की जानकारी लें। हादी का अंतिम संस्कार न केवल बांग्लादेश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी सुरक्षा और राजनीतिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: असम में दर्दनाक रेल हादसा, राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 8 की मौत, ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

17 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

34 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago