दुनिया

अलास्का में आया भयंकर भूकंप, 100 किलोमीटर तक हिली धरती, 7.3 रही तीव्रता

Earthquake: अमेरिका के अलास्का में सोमवार को एक जोरदार भूकंप आया, जिसकी तेजी स्केल पर 7.3 मापी गई हैं। इस भूकंप के बाद कुछ देर तक धरती हिलती रही, जिससे लोगों में डर फैल गई। अमेरिकी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप करीब रात 3:06 बजे आया और दक्षिण-पश्चिम इलाके में करीब 106 किलोमीटर की दूरी तक था।

कई सेकंड तक हिली धरती

अलास्का “रिंग ऑफ फायर” का हिस्सा है, जो भूकंप हलचल के लिए जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक भूकंप के झटके इतने तेज थे कि आसपास की जगहों में रहने वाले लोगों ने कहा कि कम से कम 20 से 30 सेकंड तक धरती हिलती रही। रात के समय आए इस भूकंप ने लोगों को नींद से जगा दिया और कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने कहा है कि शहर में भूकंप के कारण सड़कों पर दरारें पड़ने की आशंका हैं। सभी आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं और हालात पर नजर रखी जा रही हैं।

सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप के बाद सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी की हैं, खासकर समुद्र के किनारे वाले इलाकों में। राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) और प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने लोगों से कहा हैं कि वे समुद्र से दूर रहें और ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं। हालांकि, कुछ घंटों के भीतर चेतावनी को घटा दिया गया, लेकिन सावधानी अभी भी बनी हुई हैं।

ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में बारिश से तबाही, गंगा और यमुना नदी के किनारे 200 से ज्यादा गांव में भरा पानी

लोगों से अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल सरकारी एजेंसियों की सूचना पर ही ध्यान दें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। अलास्का में आया यह भूकंप एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। यदि आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, तो अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें और हमेशा सतर्क

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

3 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

5 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

27 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago