नोएडा

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, डीएम ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

Greater Noida News : नोएडा में अपनी ही जमीन के लिए किसान कई सालों से प्रदर्शन (Farmers Protest ) कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भारी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा जिला कलेक्ट्रेट के पहुंचे है। जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की नीतियों से नाराज किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान मांगा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसान प्राधिकरण के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। हर बार प्राधिकरण कार्रवाई करने के वादे करता हैं लेकिन इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई दिखती नजर नहीं आती है।

डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

किसानों का मुख्य आक्रोश नोएडा प्राधिकरण के उस कदम को लेकर है जब उन्होंने हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद भी तानाशाही दिखाते हुए शहदरा गांव सेक्टर 142 में स्थित मार्केट को अवैध बताकर तोड़ दिया था। इस घटना के बाद प्राधिकरण ने किसानों को 20 दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसान नेताओं का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था और बदले में 10% प्लॉट देने की बात कही गई थी। परंतु अब तक नोएडा प्राधिकरण द्वारा यह प्लॉट नहीं दिया गया है। किसान लगातार आश्वासन मिलने की बात कह रहे हैं लेकिन वास्तविक समाधान नहीं मिल रहा।

किसानों ने दी चेतावनी

प्रदर्शनकारी किसानों ने जिला प्रशासन और डीसीपी सेंट्रल नोएडा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया है और साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसान नेता हातम सिंह भाटी का बयान कि हमारी मांगें न्यायसंगत हैं और हमें वही मिलना चाहिए जिसका वादा किया गया था। प्राधिकरण की उदासीनता हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है और देखना होगा कि प्रशासन किसानों की मांगों पर कैसी प्रतिक्रिया देता है।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बारिश से तबाही, गंगा और यमुना नदी के किनारे 200 से ज्यादा गांव में भरा पानी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

52 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago