Others

नोएडा-लखनऊ ने स्वच्छता में मारी बाजी : राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, चमके यूपी के दोनों शहर

Noida News : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Smt. Draupadi Murmu) द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25’ ( Swachh Survekshan Award Ceremony 2024-25) में उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ शहरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। आपको बता दें कि स्वच्छता में बाज़ी मारकर अब नोएडा को राष्ट्रपति से Golden City Award मिलेगा। चंडीगढ़ को पछाड़कर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने अवॉर्ड हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नोएडा प्राधिकरण अव्वल आया है।

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जनभागीदारी से हासिल की गई है। आज स्वच्छता एक सामाजिक संस्कार बन चुकी है और रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल के मंत्र को आत्मसात करके ‘नया उत्तर प्रदेश’ स्वच्छ एवं हरित राज्य की संकल्पना को साकार कर रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि इस अवसर उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि स्वच्छाग्रहियों की श्रम-साधना, समाज के सजग सहयोग और प्रशासन की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं का हार्दिक अभिनंदन किया है।

क्यों मिलता है यह पुरस्कार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की स्वच्छता रैंकिंग के आधार पर प्रदान किया जाता है। नोएडा और लखनऊ की यह उपलब्धि प्रदेश की स्वच्छता नीति की सफलता को दर्शाती है। राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किए जाने से उत्तर प्रदेश के स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलेगी और अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago