दुनिया

भारत को सौंपा जाएगा आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर! प्रत्यर्पण को लेकर बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान

Bilawal Bhutto: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे हलचल मच गई है। उनका कहना है कि उनके देश को विश्वास बहाली के उपाय के रूप में जांच के दायरे में आए व्यक्तियों को भारत को प्रत्यर्पित करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नई दिल्ली इस प्रक्रिया में सहयोग करने की इच्छा दिखाए। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने शुक्रवार को अल जजीरा को एक साक्षात्कार दिया। खबर में कहा गया कि जब भुट्टो से लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संभावित समझौते और सद्भावनापूर्ण रुख के तहत भारत को प्रत्यर्पित करने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने यह टिप्पणी की।

‘पाकिस्तान किसी बात का विरोध नहीं करेगा’

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री भुट्टो ने कहा, “जिन मुद्दों पर हम चर्चा करते हैं आतंकवाद भी उनमें से एक है। मुझे यकीन है कि पाकिस्तान इनमें से किसी भी बात का विरोध नहीं करेगा।” राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण यानी नैक्टा के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दोनों को पाकिस्तान ने प्रतिबंधित कर रखा है, जबकि 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद मौजूदा समय में आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए 33 साल की सजा काट रहा है। इसी तरह संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित अजहर को भी नैक्टा ने प्रतिबंधित कर रखा है।

‘हाफिज सईद और मसूद अजहर पर पाक से संबंधित मुकदमे’

बिलावल का कहना है कि इन व्यक्तियों के खिलाफ पाकिस्तान से संबंधित वाले मुकदमे थे, जैसे कि आतंकवादी गतिविधियों का वित्तपोषण। हालांकि, उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के लिए उन पर मुकदमा चलाना मुश्किल था क्योंकि दिल्ली की तरफ से बुनियादी चीजों का अनुपालन नहीं किया गया। उन्होंने (Bilawal Bhutto) कहा, “दोषसिद्धि के लिए जिनकी जरूरत है, भारत कुछ ऐसी बुनियादी चीजों का पालन करने से इनकार कर रहा है। यह महत्वपूर्ण है … इन अदालतों में सबूत पेश करना, लोगों को भारत से गवाही देने के लिए आना, जो भी जवाबी आरोप लगेंगे उन्हें सहन करना।”

‘भारत प्रक्रिया में सहयोग करे तो…’

बिलावल (Bilawal Bhutto) ने आगे कहा, “अगर भारत इस प्रक्रिया में सहयोग करने को तैयार है, तो मुझे यकीन है कि किसी भी जांच के दायरे में आए व्यक्ति को प्रत्यर्पित करने में कोई बाधा नहीं आएगी।” उन्होंने आतंकवादियों को पकड़ने के भारत के संकल्प पर भी चिंता व्यक्त की और इसे नई असामान्यता करार दिया। उन्होंने कहा, “यह पाकिस्तान न तो पाकिस्तान के हितों की पूर्ति करता है और न ही भारत के हितों की पूर्ति करता है।” जब बिलावल भुट्टो से सईद और अजहर के ठिकानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सईद जेल में है, जबकि इस्लामाबाद का मानना है कि अजहर अफगानिस्तान में है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago