देश

20 साल बाद फिर से एक हो सकते हैं ठाकरे ब्रदर्स, जानें कैसे अलग हुई थी राज-उद्धव की राह

मुंबई। महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर विवाद जारी है। इस बीच दोनों ठाकरे ब्रदर्स- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने भाषा विवाद को लेकर संयुक्त रैली करने का ऐलान किया है। यह रैली 5 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगी। इससे पहले उद्धव ने 6 जुलाई को और राज ने 7 जुलाई को रैली निकालने की घोषणा की थी।

पवार ने किया ठाकरे भाइयों का समर्थन

उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार ने ठाकरे भाइयों की संयुक्त रैली का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कक्षा-1 से हिंदी अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। पवार ने कहा कि अगर कोई नई भाषा पढ़ाई जानी है तो फिर उसे कक्षा-5 के बाद शुरू किया जाना चाहिए।

ठाकरे ब्रदर्स की संयुक्त रैली की घोषणा ने महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ा दी है। पिछले 20 सालों से सियासी दुश्मन बने हुए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच मतभेद की शुरूआत कैसे हुई थी, चलिए आपको बताते हैं…

1989 से पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं राज

राज ठाकरे साल 1989 से राजनीति में सक्रिय हैं। वो 1989 में 21 साल की उम्र में शिवसेना की स्टूडेंट विंग, भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख बने थे। इस दौरान 6 सालों में यानी 1989 से 1995 के बीच उन्होंने लाखों की संख्या में युवाओं को शिवसेना में जोड़ा। इसका नतीजा ये हुआ कि शिवसेना का पूरे महाराष्ट्र में तगड़ा जमीनी नेटवर्क खड़ा हो गया और पार्टी 1995 में पहली बार सत्ता में आ गई।

लेकिन फिर बाद में शिवसेना पर उद्धव की पकड़ मजबूत होने लगी। 2002 तक राज और उद्धव के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान 2003 में महाबलेश्वर में शिवसेना का अधिवेशन हुआ। इस दौरान बालासाहेब ने राज से कहा कि उद्धव ठाकरे को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा करो।

इसके बाद उद्धव पार्टी पर काफी ज्यादा हावी होने लगे। शिवसेना के हर फैसले में उनका असर दिखने लगा। राज खुद को शिवसेना में अपमानित महसूस करने लगे। इसके बाद 27 नवंबर 2005 को उन्होंने अपने घर के बाहर हजारों समर्थकों के सामने शिवसेना छोड़ने का ऐलान किया।

राज ने 9 मार्च 2006 को शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ यानी मनसे को बनाने का ऐलान किया। मनसे को राज ने ‘मराठी मानुस की पार्टी’ बताया और कहा कि अब यही पार्टी महाराष्ट्र पर राज करेगी।

यह भी पढ़ें-

मराठी अस्मिता के नाम पर दो दशक बाद ठाकरे बंधु होंगे एकजुट…! हिंदी थोपने के विरोध में उद्धव-राज साथ-साथ

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago