Noida News : आजकल सभी लोग शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट्स पर भरोसा कर रहे हैं। अरेंज मैरिज के लिए लड़की और लड़के सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी प्रोफाइल बनाकर एक दूसरे को पसंद करते हैं फिर शादी की बातचीत होती है। इसी बीच नोएडा में एक युवती को मेट्रोमोनियल साइट का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। आरोपी ने मेट्रोमोनियल साइट और सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता से संपर्क कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी के लिए बोला तो 64 लाख लिए और फरार हो गया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना की सहायता से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, नेहुल सुराना नाम के युवक ने मेट्रोमोनियल साइट सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती से संपर्क कर शादी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है इस दौरान नेहुल सुराना ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। शादी करने का कहने पर झांसा देकर 64 लाख रुपये लेकर गायब हो गया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना की सहायता से पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को सेक्टर-56 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय नेहुल सुराना पुत्र दलीप सुराना के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जवाहर नगर का रहने वाला है। आरोपी ऐसे ही कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर मौज मस्ती और लग्जरी शौक पूरे करता है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, 4 आधार कार्ड, पैन कार्ड, विभिन्न कंपनी के 5 गेम कार्ड बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने सारे आरोप कबूले हैं। उसने अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक पीड़िता से 64,70,756 रूपये ट्रांसफर करवाए। 16 मार्च को पीड़िता को बिना बताये नेहुल सुराना अचानक कहीं गायब हो गया था। उसने पीड़िता का फोन उठाना बंद कर ब्लॉक दिया जिसके बाद से पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। आरोपी ने 60 लाख में से 3 लाख निकालकर खर्च कर दिए थे। इन पैसों से वह गोवा, कर्नाटक और देश के अन्य जगहों पर घूमने गया। हालांकि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…