उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : फर्जी बीमा पॉलिसी गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार, 4.5 करोड़ का लगाया चूना

Ghaziabad News : गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने फर्जी बीमा पॉलिसी के जरिए लोगों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने देशभर में 2000 से अधिक लोगों को ठगकर 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 26 मोबाइल फोन, 20 एटीएम कार्ड, 4 सिम कार्ड, बैंक चेक बुक, पासबुक, 1.98 लाख रुपये नकद, एक थार गाड़ी और एक TUV300 कार बरामद की है।

इन राज्यों में चलता था गैंग

पुलिस के अनुसार, यह गैंग पहले नोएडा की एक नामी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था, जहां ये लोग डेटा कलेक्ट करने का काम करते थे। कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद इन्होंने फर्जी बीमा पॉलिसी का गोरखधंधा शुरू किया। यह गैंग गुजरात, महाराष्ट्र, अहमदाबाद, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे कई राज्यों में सक्रिय था।

खाते खोलकर किए पैसे ट्रांसफर

यह गैंग ग्राहकों को फर्जी पेमेंट लेटर देकर भरोसा दिलाता था कि उनकी बीमा पॉलिसी रिन्यू या अपडेट हो गई है। असल में ये दस्तावेज पूरी तरह फर्जी होते थे। ठगी के पैसों से इन्होंने लग्जरी गाड़ियां जैसे थार और TUV300 खरीदीं। पुलिस ने इनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें 45 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा थी। यह गैंग अलग-अलग नामों से बैंक खाते खोलकर उनमें पैसे ट्रांसफर करता था, ताकि उनकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने अब तक 2000 से अधिक लोगों को फर्जी बीमा पॉलिसी बेचकर 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गहन जांच शुरू की थी, जिसके बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago