Trending

चमोली में भूस्खलन से THDC सुरंग में हादसा, मलबे-पानी में 6 मजदूर फंसे; 16 रेस्क्यू

THDC Tunnel Rescue Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम भूस्खलन के बाद THDC India की निर्माणाधीन 3 किलोमीटर लंबी टेल-रेस सुरंग में मलबा और पानी घुस गया। अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के मुहाने से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर यह मलबा पहुंचा। हादसे के वक्त सुरंग में 22 मजदूर मौजूद थे। अचानक पानी और मलबा आने से कुछ मजदूर अंदर फंस गए। अधिकारियों के अनुसार 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक घटना करीब शाम 7:05 बजे हुई।

NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए NDRF और SDRF की टीमें मौके पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन समेत सभी एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य करने और किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और विशेषज्ञ टीमें भी तैनात की जाएंगी। सरकार की प्राथमिकता सुरंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

ये भी पढ़े: छोटे हथियारों की फैक्ट्रियों की बदहाली पर संसद की चिंता, 600 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Tanisha Verma

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

20 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago