Categories: देश

अभी तक नहीं मिला ब्लैक बॉक्स… क्या कभी नहीं खुल पाएगा अहमदाबाद प्लेन हादसे का राज

अहमदाबाद/नई दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन हादसे के करीब 20 घंटे बाद भी प्लेन का ब्लैक बॉक्स बरामद नहीं हो पाया है। जांच में जुटी एजेंसियां क्रैश साइट पर बिखरे विमान के मलबों से सबूत जुटा रही हैं। बताया जा रहा है कि जांच टीम को अभी तक विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) नहीं मिल पाया है।

ब्लैक बॉक्स क्या होता है

बता दें कि चाहे सिविल या मिलिट्री विमान हो या फिर हेलीकॉप्टर, सबमें एक ब्लैक बॉक्स होता है। इस ब्लैक बॉक्स को टेक्निकल भाषा में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर कहते हैं। यह विमान की सारी जानकारी रिकॉर्ड करता है। चाहे विमान ग्राउंड पर खड़ा हो या फिर वो उड़ान पर हो, ब्लैक बॉक्स सब कुछ रिकॉर्ड करता रहता है।

यह कैसे काम करता है

ब्लैक बॉक्स स्टील और टाइटेनियम से बनी हुई एक रिकॉर्डिंग डिवाइस है। यह कई तरह के सिग्नल, तकनीकी डेटा और बातचीत की रिकॉर्डिंग करता है। इसमें दो तरह की रिकॉर्डिंग होती हैं। पहली डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग और दूसरी कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग।

डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग में विमान की स्पीड, ऊंचाई, उड़ान का ट्रैक रिकॉर्ड और प्लेन के वर्टिकल मोशन का डेटा होता है। वहीं कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में पायलट और उसके सहयोगियों की बातचीत, पायलट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिस के अधिकारियों से होने वाली बातचीत की रिकॉर्डिंग होती हैं।

ब्लैक बॉक्स नष्ट हुआ तो…

वैसे ब्लैक बॉक्स के नष्ट होने की संभावना बेहद ही कम होती है। इस बॉक्स को बनाया ही ऐसे जाता है कि प्लेन के क्रैश होने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किया जा सके। अभी तक जितने भी विमान हादसे हुए हैं, लगभग सभी में ब्लैक बॉक्स सुरक्षित बरामद हुआ है। लेकिन अगर हादसा इतना ज्यादा भयानक हो कि ब्लैक बॉक्स भी नष्ट हो जाए, तो फिर हादसे की जांच में काफी मुश्किल आती है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago