अखिलेश को चाहिए सिर्फ दरी बिछाने वाले मुसलमान…यूपी में मुस्लिम पॉलिटिक्स पर खेल गई कांग्रेस, सपा मुखिया की बढ़ी टेंशन

लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस-सपा ने मिलकर भाजपा को तगड़ा नुकसान पहुंचाया था तो अब वहीं दोनों पार्टियां आपस में लड़ रही हैं। कांग्रेस यूपी में अपने खोए जनाधार को हासिल करने में लगी हुई है। अब सपा कांग्रेस मुस्लिम वोट को लेकर लड़ पड़े हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है।

पीडीए में मुस्लिम कहां

अखिलेश यादव की मुस्लिम राजनीती पर निशाना साधते हुए इमरान ने कहा कि समाजवादी पार्टी को सिर्फ दरी बिछाने वाले मुसलमान चाहिए। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सहारनपुर सांसद ने मऊ से सपा सांसद राजीव राय को भाजपा स्लीपर सेल का बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश के पीडीए में मुस्लिम कहां हैं? आपको बोलता हुआ मुसलमान बर्दाश्त नहीं होता है। तमाम मुद्दों पर आपकी ख़ामोशी और पार्टी की लाइन मुस्लिमों को बेचैन करती है।

दरी बिछाने वाले मुस्लिम चाहिए

इमरान मसूद ने आगे कहा कि मुक़दमा दर्ज कर मुस्लिमों की आवाज को खामोश कर दिया जाता है। जो मुस्लिम आवाज उठाते हैं, उन्हें आप भाजपा का स्लीपर सेल बताते हैं। आपको सिर्फ दरी बिछाने वाले मुस्लिम चाहिए। ऐसा मुसलमान जो चुप रहे, मुंह बंद रखे। हमारी दरगाहें और मस्जिदें तोड़ी जाएंगी। वक्फ बिल पर आप खामोश हो जाते हैं।

जानिए मामला क्या था

आपको बता दें कि सपा सांसद राजीव राय ने इमरान मसूद पर हमला बोलते हुए कहा था कि अनर्गल बयानबाजी करके वो इंडिया गठबंधन को कमजोर कर रहे हैं। वो बार-बार ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जिससे भाजपा को फायदा हो रहा। बीजेपी यही चाहती है कि लोकसभा चुनाव के बाद किसी तरह यह गठबंधन टूट जाए और हम विधानसभा चुनाव जीत जाएं। इमरान मसूद भाजपा के स्लीपर सेल हैं।

बराबरी की करो बात

इमरान मसूद का कहना है कि इस मामले में उनका स्टैंड क्लियर है। वो मुसलमानों के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा? आजम खान की बर्बादी, इरफ़ान सोलंकी के उत्पीड़न, सालार मसूद गाजी की दरगाह पर अत्याचार और वक्फ बोर्ड पर हमले के दौरान सपा नेताओं की जुबान क्यों बंद हो जाती है? मुसलमान भिखारी नहीं हैं। अब बात बराबरी की होगी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

5 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago