Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होने वाले पूर्वांचल की आस्था और परंपरा का प्रतीक छठ महापर्व इस बार पहले से भी अधिक भव्य रूप में मनाया जाएगा। सूर्य उपासना और छठी मैया को समर्पित यह चार दिवसीय पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगा। गाजियाबाद के हिंडन नदी तट पर तैयारियों का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं है। नगर निगम, जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने मिलकर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
हिंडन नदी के करीब 80 स्थाई और अस्थाई घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी और लेजर लाइटों से सजाया जाएगा। घाटों पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे सामाजिक संदेशों वाली वेदियां बनाई जा रही हैं। जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने घाटों का निरीक्षण कर बेटियों के नाम से वेदियां सजाने की अपील की है। इस बार घाटों की सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ से होगी, इसके बाद 26 को ‘खरना’, 27 को ‘संध्या अर्घ्य’ और 28 अक्टूबर को ‘उषा अर्घ्य’ के साथ व्रत का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालु निर्जल रहकर सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करेंगे।
हिंडन घाट पर 750 मीटर लंबी पाइपलाइ बिछाई गई है ताकि गंगाजल और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हो सके। प्रशासन की ओर से 25 चेंजिंग रूम, 30 CCTV कैमरे, 20 वॉटर टैंकर और 10 मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। साफ-सफाई के लिए 120 से अधिक कर्मचारी चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। पुलिस ने भी 500 जवानों की ड्यूटी लगाई है, जबकि ड्रोन कैमरे और मेटल डिटेक्टर से निगरानी रखी जाएगी।
पूर्वांचल जनकल्याण समिति और पुरबिया जनकल्याण परिषद ने हिंडन में स्वच्छ जल छोड़ने की अपील की है, ताकि श्रद्धालु शुद्ध वातावरण में पूजा कर सकें। छठ न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता का पर्व भी है। गाजियाबाद इन दिनों पूर्वांचल की आस्था के रंग में पूरी तरह रंग चुका है हर घाट पर तैयारियां जोरों पर हैं, और हिंडन तट एक बार फिर बन गया है आस्था का महाकुंभ।
ये भी पढ़ें: J&K: ‘कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया’, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी को घेरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…