Blaise Metreveli
नई दिल्ली। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी-MI6 के 115 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला को चीफ नियुक्त किया गया है। इंटेलिजेंस ऑफिसर ब्लेज मेट्रेवेली एमआई-सिक्स की 18वीं प्रमुख बनाई गईं हैं। मेट्रेवेली 2025 के अंत में सर रिचर्ड मूर का स्थान लेंगी। वह 1999 में MI6 में शामिल हुई थीं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के ऑफिस '10 डाउनिंग स्ट्रीट' ने एक बयान जारी कर मेट्रेवेली के नियुक्ति की जानकारी दी है।
पीएम स्टार्मर के दफ्तर ने अपने बयान में कहा, 'ब्लेज़ मेट्रेवेली की ऐतिहासिक नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है जब हमारी खुफिया सेवाओं का काम पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। यूनाइटेड किंगडम इस वक्त अभूतपूर्व पैमाने पर खतरों का सामना कर रहा है, फिर चाहे वो हमलावर हों जो हमारे जलक्षेत्र में अपने जासूसी जहाज भेज रहे हैं या फिर वो हैकर्स जिनकी साइबर साजिशें हमारी सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करने की कोशिश में हैं।
ब्लेज मेट्रेवेली इस वक्त MI6 में डायरेक्टर जनरल टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के पद पर हैं। इससे पहले वो MI5 में निदेशक की भूमिका में भी रहीं हैं। मेट्रेवेली ने 1999 में एक केस अधिकारी के तौर पर एमआई-6 ज्वॉइन किया था। उन्होंने अभी तक की अपनी सर्विस में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। मेट्रेवेली ने कैम्ब्रिज के पेम्ब्रोक कॉलेज में मानव विज्ञान की पढ़ाई की है।
MI6 दुनिया की सबसे पुरानी खुफिया एजेंसियों में से एक है। यह यूनाइटेड किंगडम के लिए विदेशी खुफिया सेवा का काम करती है। इसकी स्थापना 1909 में हुई थी और साल 1920 में इसका नाम MI6 किया गया था।
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…