Categories: Others

साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, प्रेसिडेंशियल पैलेस में हुआ भव्य स्वागत

PM Narendra Modi Cyprus Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सायप्रस ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सबसे बड़े सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने साइप्रस सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद कहा।

भारत की संस्कृति का सम्मान

प्रधानमंत्री ने ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है। यह भारत की क्षमताओं और आकांक्षाओं का पुरस्कार है। यह भारत की संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का सम्मान है। इससे पहले पीएम मोदी का प्रेसिडेंशियल पैलेस में जोरदार स्वागत किया गया। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। अब प्रधानमंत्री G7 में भाग लेने के लिए कनाडा जायेंगे।

साइप्रस जाने वाले तीसरे पीएम मोदी

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी साइप्रस जा चुके हैं। भारत और साइप्रस के बीच में कूटनीतिक रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं। हालांकि उच्चस्तरीय दौरे बेहद कम हुए। साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और 2022 में विदेश मंत्री एस जयशंकर साइप्रस दौरे पर गए थे।

मोदी को मिल चुका इन देशों का सर्वोच्च सम्मान-

  • ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद-सऊदी अरब
  • ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान=अफ़ग़ानिस्तान
  • ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड-फिलिस्तीन
  • रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन-मालदीव
  • ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड-UAE
  • किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां-बहरीन
  • लीजन ऑफ मेरिट-USA
  • कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी-फिजी
  • इकबाल अवॉर्ड-पलाउ
  • द ऑर्डर ऑफ लोगोहू-पापुआ न्यू गिनी
  • ऑर्डर ऑफ द नाइल-मिस्र
  • लीजन ऑफ ऑनर-फ़्रांस
  • ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर-ग्रीस
  • ऑर्डर ऑफ द डूक ग्यालपो-भूटान
  • ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू-रूस
  • ऑर्डर ऑफ नाइजर-नाइजीरिया
  • डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर-डोमेनिका
  • ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस गुयाना-गुयाना
  • ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस-बारबाडोस
  • ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर-कुवैत
Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

45 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago