सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में एक चौंकाने वाला मर्डर केस सामने आया है। गांव खांडा के पास एनसीआर वाटर चैनल में फेमस मॉडल शीतल का शव मिला है, जिसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। यह मामला एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा के सवाल को उठाता है।
मृतका की बहन नेहा के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे शीतल ने उसे आखिरी वीडियो कॉल की थी। इस कॉल के दौरान शीतल ने बताया था कि सुनील नाम का व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके तुरंत बाद उसका फोन नंबर बंद हो गया था। यह कॉल उसकी आखिरी बातचीत साबित हुई। शीतल पानीपत के खलीला माजरा की रहने वाली थी और फिलहाल वह पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। जब शीतल घर नहीं लौटी तो रविवार को उसकी बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
ग्रामीणों ने एनसीआर वाटर चैनल में शव को तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि शीतल अपने पुरुष मित्र सुनील के साथ थी, जिसकी गाड़ी भी एनसीआर वाटर चैनल के पास से बरामद हुई है।
थाना प्रभारी प्रेम के अनुसार, पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती के गले और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। गले पर गहरे कट के निशान हैं, जिससे स्पष्ट है कि हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। इसके अलावा हाथ पर भी तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। मुख्य संदिग्ध सुनील की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह एक नियोजित हत्या है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…