Uttar Pradesh News : आजकल बिजली बिना कुछ नहीं है। रोजमर्रा के जीवन में हम सभी बिजली पर ही निर्भर हैं। बिजली से पंखा, कूलर, एसी, फ्रीज, फोन, लेपटॉप, बड़ी-बड़ी मशीन चलती हैं। लेकिन यही बिजली आपकी जान भी ले सकती है। क्या आपको पता है… दरअसल यूपी के कई जिलों में 24 घंटों में करीब 35 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 29 मौतें आकशीय बिजली गिरने से हुई है। मानसून के आगमन से पहले ही उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बादल गरजने का सिलसिला जारी है। IMD के विशेषज्ञ के अनुसार अगले 7 दिनों बिजली गिरने के मामले ज्यादा देखने को मिलने वाले हैं। ऐसे में IMD चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षित रहने की अपील की है।
आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट मोहम्मद दानिश चेताते हुए कहा कि यूपी में अगले सात दिनों में बिजली गिरने के घटनाओं में इजाफा देखा जाएगा। उन्होंने लोगों को अलर्ट रहने और मौसम खराब होने पर पेड़ का सहारा न लेने की अपील की है।
आईएमडी के वैज्ञानिक के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आकाशीय बिजली गिरने के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। 18 जून तक यूपी में मानसून के आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगले हफ्ते भी तक यहां बारिश, बादलों का गरजना, आकाशीय बिजली गिरना और तेज हवा चलने वाली है। आईएमडी लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…