air india
नई दिल्ली। हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान सोमवार को वापस लौट गया। विमान में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई है। इससे पहले कल यानी रविवार को भी भारत आ रहे बोइंग के दो विमान वापस लौट गए थे।
रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन भी बीच रास्ते से ही वापस लौट गए थे। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई जा रही थी और दूसरी फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों फ्लाइट्स की लैंडिंग सोमवार को होनी थी।
ब्रिटिश एयरवेज का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान जो चेन्नई आ रहा था, उसे तकनीकी खराबी की वजह से लौटना पड़ा। वहीं जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइन के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और उसे लौटना पड़ा।
इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दो मिनट में ही क्रैश हो गया था। इस विमान में पायलट और क्रू समेत 242 लोग सवार थे। हादसे में 241 की यात्रियों की जान चली गई। वहीं सिर्फ एक पैंसेजर की जान बच पाई।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…