Ghaziabad News : गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें कोल्ड स्टोरेज के कैशियर से बाइक सवार बदमाशों ने 8 लाख 15 हजार रुपए लूटे हैं। बदमाशों ने कैशियर की आंखों में मिर्च झोंककर पैसे छीने हैं। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। सूचना मिलते है आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। ऐसे पुलिस को चुनौती देकर दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर भाष्कर वर्मा के अनुसार, सोमवार को थाना क्षेत्र कविनगर में एक लूट की सूचना प्राप्त हुई की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया गया कि अजंता कोल्ड स्टोरेज लाल कुआं के मुनीम अमित कुमार के द्वारा 8 लाख 15 हजार रुपये ले जा रहे थे। नेहरु नगर अंडर पास पहुंचते ही एक बाइक सवार पर तीन 3 लड़के सवार होकर आए। जिन्होंने अमित की आंख में मिर्ची झोंकी दी। अमीत अभी कुछ समझ पाता तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सूचना मिलते ही घटनास्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया है, पुलिस द्वारा टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…