Categories: देश

पाकिस्तान का साथ देकर तुर्की ने की है बड़ी गलती…आमिर बोले भूल गए एदोर्गन सबसे पहले हमने की थी मदद

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मूवी ‘सितारे जमीन पर’ जल्द सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। वो मूवी के प्रमोशन के लिए लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान वो कई ऐसे सवालों का जवाब दे रहे, जिसको लोग जानना चाह रहे थे। अब आमिर ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी चुप्पी पर जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने तुर्की को भी लताड़ा है।

तुर्की ने गलती कर दी

आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान का समर्थन करके तुर्की ने गलती कर दी है। आमिर ने कहा कि तुर्की ने बहुत गलत काम किया है और हर भारतीय इससे आहत है। कुछ साल पहले उनके देश में भूकंप आया था। क्या आप लोगों को याद है? जब भूकंप आया तो सबसे पहले उनकी मदद किसने की? हम भारतीयों ने सबसे पहले मदद की। हमारी सरकार ने उनकी मदद की। आमिर खान ने एदोर्गन के साथ वाली तस्वीर पर कहा कि मुझे तब नहीं पता था कि आगे चलकर ऐसा करेंगे।

एर्दोआन गलत कर रहे

आमिर ने आगे कहा कि जब मैं एर्दोआन से मिलने गया था, जैसे सरकार को नहीं पता था, वैसे ही मुझे भी नहीं पता था कि 7 साल बाद वो ऐसा करेंगे। वो हमारे साथ ऐसी हरकत करेंगे। हमने दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। हमने मुसीबत के वक्त उनकी मदद की और अब उन्होंने हमारे साथ ऐसा किया है। मेरी ये तस्वीर उस समय ली गई थी जब सरकार भी उनकी मदद कर रही थी। अब हमें तुर्की का सपोर्ट नहीं करना चाहिए था। पाकिस्तान के साथ हमारी तकरार में वो उनकी साइड लेकर गलत कर रहे हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago