Categories: देश

विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू, राजकोट की सड़कों पर नम आंखों से विदाई दे रहे लोग

Vijay Rupani Funeral: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनका शव आज चार्टेड प्लेन के जरिए राजकोट लाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह राजकोट पहुंच चुके हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच उनके शव को राजकोट निवास ले जाया जा रहा है। इससे पहले अंतिम दर्शन के दौरान उनकी पत्नी बेहद भावुक दिखीं। वो अपने बेटे और बेटियों के गले लगकर रो रही थीं।

रूपाणी का लकी नंबर बना था अनलकी

आपको बता दें कि विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी पत्नी पहले से ही लंदन में मौजूद थीं। 68 साल के रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। राजकोट वेस्ट से वो विधायक रहे हैं। रूपाणी शुरुआती दिनों से ही आरएसएस से जुड़े। इमरजेंसी के समय 11 महीने सलाखों के पीछे रहे। उनके निधन पर गुजरात और भाजपा में शोक की लहर है। जिस 1206 नंबर को रूपाणी अपने लिए लकी मानते थे उसी 12-6 तारीख को उनकी मौत हो गई।

परिवार से मिले थे पीएम मोदी

हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार से मुलाकात की थी। उनके परिवार को देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने अपना सिर झुकाये रखा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर विजय रूपाणी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि उनके लिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि विजय भाई नहीं रहे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago