मनोरंजन

सैयारा मूवी की एडवांस बुकिंग ने किया धमाका, रिलीज से पहले 2.66 करोड़ की कर डाली कमाई

Saiyaara Movie : 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं ‘सैयार’ फिल्म। इस फिल्म में दो नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा क्रेज है और इसका सबूत हैं इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े।

फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज

मोहित सूरी पहले भी “आशिकी 2” जैसी सुपरहिट रोमांटिक फिल्म बना चुके हैं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब वो उसी जादू को फिर से दोहराने आ रहे हैं “सैयारा” के साथ। यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर हैं जिसमें इमोशन, म्यूजिक और ड्रामा का तड़का है।

ट्रेलर में क्या हैं खास?

यश राज और मोहित सूरी की नई रोमांटिक थ्रिलर “सैयारा” फिल्म के ट्रेलर ने लोगों में फिल्म का क्रेज बढ़ा दिया हैं लगभग 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में इश्क, जूनून, दर्द, बिछड़न और गानों का रीमिक्स हैं। अहान पांडे ‘रॉकस्टार’ स्टाइल दिखाते हैं वहीं अनीत पड्डा एक टैलेंटेड राइटर के कैरेक्टर में दिखाते हैं दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को पहली झलक में ही पसंद आ गयी। ट्रेलर में ‘सैयारा’ शब्द का मतलब बताया गया है ‘तारों में एक तन्हा तारा, जो खुद से रोशन कर दे जग सारा’ और इस डायलॉग ने लोगों का दिल जीत लिया हैं।

एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले शुरू हुई और अब तक इसके नंबर हैरान करने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक: PVR में अब तक 33,500 टिकट की बुकिंग हो चुकी हैं। Cinepolis में 11,500 टिकट और Moviemax में 2,059 टिकट एडवांस में बुक हो चुकी हैं। यानी कुल मिलाकर फिल्म की अब तक 45,000 से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुकी हैं। इन बुकिंग के जरिए “सैयारा” अब तक करीब 2.66 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज से पहले ही कर चुकी हैं।

क्या बॉक्स ऑफिस पर मचाया धूम?

नई स्टारकास्ट और मजबूत डायरेक्शन के साथ “सैयारा” एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती हैं। फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल हैं, और जो बज़ सोशल मीडिया पर दिख रहा हैं, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि ये फिल्म लोगों को थियेटर तक खींच लाने में सफल हो रही हैं और “सैयारा” रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती हैं। अब देखना ये है कि फिल्म रिलीज के बाद भी इसी तरह चर्चा में बनी रहती हैं या नहीं।

ये भी पढ़े: सिद्धू मूसेवाला के वर्ल्ड टूर का ऐलान, मौत के तीन साल बाद ऐसे परफॉर्म करेंगे सिंगर

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago