Categories: Others

गाजियाबाद में 8 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर सुनीता दयाल ने दिखाई हरी झंडी

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Nagar Nigam) की महापौर सुनीता दयाल (Mayor Sunita Dayal) ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सड़क, सीवर लाइन, नाला निर्माण और महिलाओं के लिए पिंक शौचालय जैसी योजनाएं शामिल हैं।

मोहल्ले में जलभराव की समस्या

वार्ड 15, विजय नगर, प्रताप विहार में पिंक बूथ के समीप पिंक शौचालय का लोकार्पण किया। इस शौचालय में महिलाओं के लिए 5 रुपये में सेनेटरी पैड, फीडिंग रूम और स्नानघर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। देखरेख के लिए महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। वार्ड 12 में कस्सावन मोहल्ला और डासना गेट से मालीवाड़ा चौक तक 4 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन और सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। महापौर ने बताया कि पुरानी सीवर लाइन के कारण मोहल्ले में जलभराव की समस्या थी, जिसे इस परियोजना से दूर किया जाएगा।

आरसीसी नाला निर्माण का शिलान्यास

वार्ड 22 और 39 में भाटिया मोड़ से गुलमोहर गार्डन तक 1 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण का शिलान्यास हुआ। यह नाला पहले कच्चा था, जिसके कारण बारिश में जलभराव होता था। नए नाले से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा। वार्ड 36 में प्रहलाद गढ़ी गांव के मुख्य मार्ग पर 1 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण शुरू किया गया। महापौर ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से इस सड़क की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश में बारिश से तबाही, गंगा और यमुना नदी के किनारे 200 से ज्यादा गांव में भरा पानी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

11 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

4 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

38 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago