दिल्ली/NCR

PM Kisan Yojana 2025: पीएम किसान योजना की किस्त, स्टेटस और रजिस्ट्रेशन की जानकारी

New Delhi: सरकार की तरफ से किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसे तीन हिस्सों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब (PM Kisan Yojna 2025) किसान इस स्कीम की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, और माना जा रहा है कि अब एलान जल्दी हो सकता है।

क्या 18 जुलाई को आएगी खुशखबरी?

खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इस दौरान वो कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि इसी दिन वो PM किसान योजना की अगली यानी 20वीं किस्त का ऐलान भी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो किसानों के खातों में ₹2000 की रकम ट्रांसफर की जाएगी। इससे पहले 17 जुलाई यानी आज कोई सरकारी जानकारी सामने आ सकती है।

किसे नहीं मिलेगा पैसा?

अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे। सरकार ने इसे जरूरी बना दिया है। आप ई-केवाईसी ऑनलाइन भी कर सकते हैं या पास के सीएससी सेंटर या बैंक जाकर भी पूरा करवा सकते हैं। अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो भी भुगतान हो सकता है। इसलिए जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एड्रेस प्रूफ लेकर बैंक जाएं और लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी करें।

कैसे करें स्टेटस चेक और ई-केवाईसी

•सबसे पहले PM किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
•वहां ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक कर के पता लगाएं कि पैसा आया या नहीं।
•ई-केवाईसी करने का ऑप्शन भी यहीं मिलेगा।
•अगर समझ ना आए, तो सीएससी सेंटर से मदद लें।

यह भी पढ़े: PM Kisan Yojana : अब किसान होंगे मालामाल, इस बार इतने रुपये खाते में आएंगे, जाने पूरी अपडेट

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

51 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago