देश

Hindi Diwas 2025: AI का भविष्य हिंदी से जुड़ा, Google की भी हिंदी पर पकड़ मजबूत, जानें इस बार की थीम

Hindi Diwas 2025:  हिंदी सिर्फ बोलने या लिखने की भाषा नहीं है, बल्कि यह भारतीयों के बीच भाव व्यक्त करने का तरीका भी है। इस भाषा को सम्मान देने के लिए 1949 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान सभा ने इसी दिन हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अपनाया था।

इसके बाद हिंदी का महत्व और बढ़ा। हालांकि अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं का दबाव रहता है, फिर भी हिंदी बोलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। डिजिटल दुनिया में भी हिंदी की मांग और प्रभाव बढ़ रहा है।

हिंदी दिवस 2025 की थीम

भारत सरकार हिंदी दिवस 2025 की थीम की घोषणा समारोह से पहले आधिकारिक तौर पर करेगी। पिछले सालों की थीम में डिजिटल संचार और सांस्कृतिक बातचीत के क्षेत्रों में हिंदी की ताकत पर जोर दिया गया है। 2025 के लिए, “हिंदी: राष्ट्रीय एकता और वैश्विक पहचान की ताकत” थीम होने की उम्मीद है। यह थीम नए क्षेत्रों में हिंदी के विस्तार पर जोर देगी।

डिजिटल दुनिया में आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जमाना है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एआई का असर साफ दिख रहा है। ऐसे में हिंदी सिर्फ बोलचाल या किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

AI का भविष्य हिंदी से जुड़ा

सोचने में अजीब लग सकता है कि एआई (AI) का भविष्य हिंदी पर निर्भर हो सकता है, लेकिन ऐसा है। ज्यादा लोग AI सर्च और वॉइस असिस्टेंट में हिंदी का इस्तेमाल कर रहे हैं। जब किसी सवाल का जवाब चाहिए या कुछ सर्च करना होता है, तो हिंदी की मांग सबसे ज्यादा होती है।

लिखने से ज्यादा बोलचाल में हिंदी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 90% से ज्यादा वॉइस सर्च हिंदी या अन्य भारतीय भाषाओं में होती है। अंग्रेजी वॉइस सर्च उपयोगकर्ताओं की संख्या बहुत कम है। लोग लिखने की बजाय बोलकर हिंदी में सर्च करना पसंद करते हैं।

Google की भी हिंदी पर पकड़ मजबूत

पिछले कुछ सालों में गूगल जैसी कंपनियों ने हिंदी यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। Google Translate, Google Discover और अन्य सुविधाओं में हिंदी को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय भाषाओं के कंटेंट को बढ़ावा भी मिलता है।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी का आज असम में कार्यक्रम, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Kajal Sharma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago