The Kerala Story 2 controversy
The Kerala Story 2 controversy: सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित फिल्म 'द केरल स्टोरी' जब पहली बार आई थी, तब इसके कथानक को लेकर काफी बहस हुई थी। अब लगभग ढाई साल बाद इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड' सिनेमाघरों में आने जा रहा है। फिल्म का मकसद समाज की गहराई में छिपी मार्मिक और असहज सच्चाई को उजागर करना है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह सीक्वल कथित तौर पर युवा लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर केंद्रित है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म भारत की कानूनी व्यवस्था में दर्ज वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसे गहराई और इंटेंस स्टोरीलाइन के साथ पेश किया जा रहा है।
रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में आ गई। प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में फिल्म की आलोचना करते हुए इसे “बकवास पिक्चर” कहा। उन्होंने कहा, "केरल स्टोरी एक बकवास फिल्म है। यह प्रचार है। ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता।"
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने अनुराग कश्यप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "हमारे समाज में कुछ लोगों को उनकी मासूम बेटियों का धर्म परिवर्तन करने के लिए उन्हें बीफ खिलाया जा रहा है। यह एक अपराध है।" उन्होंने आगे कहा कि कश्यप को हर चीज़ से दिक्कत है और उनकी टिप्पणियां व्यक्तिगत हैं।
फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका-विजय ने किया शादी का ऐलान, जानिए क्यों रखा VIROSH नाम
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…