Namo Bharat Rapid Rail
Namo Bharat Rapid Rail: दिल्ली और मेरठ के बीच सफर अब पहले जैसा नहीं रहा। दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के शुरू होते ही यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और अत्याधुनिक यात्रा का नया अनुभव मिलने लगा है। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर ने न सिर्फ दूरी घटाई है, बल्कि समय और थकान दोनों में बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मेरठ को यह बड़ी सौगात दी। ‘नमो भारत’ रैपिड ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और फिलहाल 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित हो रही है। नतीजा कम समय में आरामदायक सफर।
दिल्ली से मेरठ तक का किराया 210 रुपये रखा गया है। इस सेवा के शुरू होने से रोज़ाना आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और सड़क जाम से भी मुक्ति मिल रही है।
कुल 80.15 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का 12 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है जिसमें दिल्ली में 5 किमी और उत्तर प्रदेश में 7 किमी शामिल हैं। इस रूट पर 16 प्रमुख स्टेशन बनाए गए हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
नमो भारत कॉरिडोर का संचालन कर रही NCRTC ने सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई है। गाजियाबाद, मेरठ साउथ, सराय काले खां, गुलधर और मोदीपुरम स्टेशनों पर सबसे बड़ी पार्किंग व्यवस्था की गई है।
• कार (चारपहिया): 12-16 घंटे के लिए 80 रुपये
• स्कूटर/बाइक (दोपहिया): 6-16 घंटे के लिए 10-30 रुपये
• साइकिल: 5-20 रुपये
• दोपहिया- 600 रुपये
• चारपहिया- 2000 रुपये
नमो भारत ट्रेन को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। हर कोच में-
• ओवरहेड लगेज रैक
• मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट
• पानी की बोतल रखने की जगह, मैगज़ीन होल्डर और फुट स्टैंड
यात्रियों की जानकारी के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, डायनामिक रूट मैप और इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई हैं। इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम भी मौजूद है।
ट्रेन में CCTV कैमरे, फायर और स्मोक डिटेक्टर, अग्निशामक यंत्र और डोर इंडिकेटर लगाए गए हैं। हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच है, वहीं महिलाओं के लिए एक कोच आरक्षित किया गया है।
नमो भारत रैपिड रेल ने दिल्ली-मेरठ के बीच सफर की परिभाषा बदल दी है। यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि NCR के लिए तेज़, सुरक्षित और भविष्य की ओर बढ़ता परिवहन मॉडल बनकर उभरी है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में नाबालिगों की हैवानियत, 30 सेकंड में 27 बार चाकू, CCTV वीडियो खुद किया वायरल
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…