The Kerala Story 2
The Kerala Story 2: निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले यह फिल्म अपने विषय और ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। अब बताया जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 16 बदलावों के बाद इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर रिलीज की मंजूरी दे दी है।
ट्रेलर के कंटेंट को देखते हुए माना जा रहा था कि फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिल सकता है, लेकिन बोर्ड ने इसे U/A 16+ कैटेगरी में पास किया है। इसका मतलब है कि 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक इसे देख सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ में कुल 16 कट या बदलाव किए गए हैं।
लिप-लॉक सीन को लगभग 50% कम किया गया है।
रेप से जुड़े दृश्यों की अवधि भी करीब आधी कर दी गई।
एक महिला को थप्पड़ मारने और सिर पर चोट लगने वाले दो दृश्यों की अवधि घटाई गई।
बुलडोजर से घर गिराने वाले विजुअल में संशोधन किया गया।
कुछ डायलॉग बदले गए और एक शब्द को म्यूट किया गया।
फिल्म में यह डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश दिए गए कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
स्टैटिक टेक्स्ट और वॉइस ओवर की अवधि बढ़ाने को कहा गया।
मेकर्स से स्क्रिप्ट और संबंधित दस्तावेज जमा करने को भी कहा गया।
सभी संशोधनों के बाद 16 फरवरी को फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी किया गया। प्रमाणपत्र के अनुसार फिल्म की कुल लंबाई 131 मिनट 24 सेकंड है, यानी लगभग 2 घंटे 11 मिनट।
द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का निर्माण विपुल शाह ने किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और अब सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक HC से रणवीर सिंह को नहीं मिली राहत, 2 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…