Others

UPI New Rules: 1 अगस्त से UPI नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या कुछ हुआ नया और कैसे पड़ेगा असर

UPI New Rules: हर महीने की पहली तारीख के साथ कुछ नए नियम लागू होते हैं, जो आम लोगों की दिनचर्या और जेब दोनों पर सीधा असर डालते हैं। 1 अगस्त 2025 से यूपीआई (UPI) से जुड़े कुछ अहम नियमों में बदलाव किए गए हैं। इनमें यूपीआई बैलेंस चेक, ऑटोपे लेनदेन की टाइमिंग, बैंकिग संशोधन कानून,अमेरिकी टैरिफ के लागू होने सहित कई नियम शामिल हैं। जो आज से लागू किए जायेंगे। ये नियम आपके डिजिटल लेनदेन के अनुभव को प्रभावित कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या बदला है और इसका आप पर क्या असर होगा।

अब एक दिन में 50 बार ही कर पाएंगा यूपीआई बैलेंस चेक

अब तक आप अनगिनत बार अपने बैंक बैलेंस को UPI ऐप के माध्यम से चेक कर सकते थे, लेकिन 1 अगस्त यानी आज से अब यह सुविधा सीमित कर दी गई है। अब आप एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे। बैंक खातों की सूची (Linked Accounts) अब सिर्फ 25 बार ही देखी जा सकेगी। असर: यदि आप दिन में बार-बार बैलेंस चेक करते हैं, तो आपको अब सतर्क रहना होगा और सोच-समझकर इस लिमिट का इस्तेमाल करना होगा।

UPI ऑटोपे लेनदेन की समयसीमा बदली

अब बार-बार होने वाले ऑटोपे लेनदेन, जैसे: ईएमआई (किस्त), म्यूचुअल फंड SIP, ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन (जैसे Netflix, Hotstar आदि) सिर्फ गैर-पीक (Non-Peak) घंटों में ही प्रोसेस होंगे। यदि आपकी सब्सक्रिप्शन कटौती पहले व्यस्त समय में होती थी, तो अब उसका समय बदलेगा। इससे ट्रांजैक्शन फेलियर की संभावना घटेगी, लेकिन आपको पेमेंट का नया समय ध्यान में रखना होगा।

UPI भुगतान विफल होने पर केवल 3 मौके

यदि किसी कारणवश आपका UPI पेमेंट फेल हो जाता है, तो आप सिर्फ 3 बार ही स्टेटस चेक कर सकेंगे। हर प्रयास के बीच 90 सेकंड का अंतराल अनिवार्य होगा।

इन बदलावों का क्या उद्देश्य हैं?

  • यूपीआई नेटवर्क पर लोड कम करना
  • तकनीकी संसाधनों का स्मार्ट उपयोग
  • फेल ट्रांजैक्शन की संख्या में कमी लाना
  • यूजर्स को सीमित लेकिन सुरक्षित अनुभव देना

ये भी पढ़े: चुनाव से पहले CM नीतीश का धमाकेदार ऐलान : बिहार में इन कर्मचारियों की सैलरी में 100% बढ़ोतरी

आपको क्या करना चाहिए?

  • अनावश्यक बैलेंस चेक से बचें।
  • ऑटोपे कटौती का नया समय जांचें और बजट प्लानिंग उसी अनुसार करें।
  • ट्रांजैक्शन फेल होने पर धैर्य रखें और बार-बार स्टेटस चेक करने से बचें।

डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते देश में यूपीआई अब हर किसी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इन नए नियमों को जानना और उन्हें अपनाना बेहद जरूरी है ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने कामकाज को सुचारू रूप से चला सकें

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

8 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

46 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago