उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सपा को झटका : छोड़नी होगी 31 साल पुरानी कोठी! 30 दिन का अल्टीमेटम

Samajwadi Party : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) को अपना जिला कार्यालय 30 दिन के भीतर खाली करने का आदेश दिया गया है। यह कार्यालय एक सरकारी कोठी में संचालित हो रहा है, जो 31 साल पहले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के नाम आवंटित हुई थी। जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने इस आवंटन को निरस्त करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को नोटिस भेजा है।

कहा है कोठी?

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक के पास स्थित यह कोठी नंबर 4 पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के ठीक सामने है। करीब एक हजार वर्ग गज की इस संपत्ति का मासिक किराया मात्र 350 रुपए था। 1994 में मुरादाबाद नगर निगम की ओर से इस कोठी को तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नाम आवंटित किया गया था।

भेजा गया नोटिस, एक महीना का टाइम

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से आवंटन ट्रांसफर की कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं की गई थी। इसी आधार पर जिलाधिकारी ने इस आवंटन को रद्द करने का निर्णय लिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त की ओर से भेजे गए नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नोटिस मिलने के एक माह के भीतर कोठी का कब्जा और दखल जिला प्रशासन को सौंप देना होगा।

कार्यालय खाली नहीं करने पर हजार रुपये का जुर्माना

प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यदि निर्धारित समयसीमा में कार्यालय खाली नहीं किया गया तो सक्षम न्यायालय में मुकदमा दायर करके प्रतिदिन 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि इस कोठी का उपयोग भविष्य में अधिकारी आवास या सरकारी कार्यालय के रूप में किया जाएगा।

राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय

यह घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब किसी राजनीतिक पार्टी को दशकों पुराने सरकारी आवंटन को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- यूपी को मिला नया मुख्य सचिव : एसपी गोयल संभालेंगे कमान, मनोज कुमार सिंह हुए रिटायर

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

19 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

52 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

1 hour ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

3 hours ago