मनोरंजन

‘सन ऑफ सरदार 2’ की मुंबई में ग्रैंड स्क्रीनिंग – सितारों से सजी शाम, नुसरत और तमन्ना ने लूटी महफिल!

Son Of Sardaar 2: ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त 2025 यानी आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने हिस्सा लिया और रेड कारपेट पर अपने फैशन और ग्लैमर का जलवा बिखेरा। वही बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और मृणाल ठाकुर ने स्क्रीनिंग में एक साथ एंट्री ली।

किस का पार्ट हैं ‘सन ऑफ सरदार 2’

‘सन ऑफ सरदार 2’ 2012 में आई अजय देवगन की हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ की अगली कड़ी है। इस बार फिल्म में जहां एक ओर एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर नई स्टारकास्ट के साथ ताजगी भी नजर आने वाली है। फिल्म को डायरेक्ट किया है आशीष रंजन, और इसे प्रोड्यूस है अजय देवगन फिल्म्स ने।

रेड कारपेट पर छाया फैशन का जलवा

स्क्रीनिंग में नुसरत भरूचा ने रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आईं। उनका स्टाइल और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। कैमरों के सामने उन्होंने स्टनिंग पोज दिए और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया। वही तमन्ना भाटिया भी इस इवेंट की शोभा बनीं। रेड टॉप और पैंट के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल और वेस्टर्न का बेहतरीन मिक्स दिखाया। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर ने स्क्रीनिंग में एक साथ एंट्री ली और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री और बॉन्डिंग इवेंट का मुख्य आकर्षण रही। अजय ने बताया कि यह फिल्म पिछली बार से ज्यादा एक्शन-पैक्ड और मनोरंजक है।

इवेंट की अन्य खास बातें

फिल्म के डायलॉग्स पर आधारित स्पेशल फोटोबूथ रखा गया था, जहां सितारों ने फोटो क्लिक करवाई और म्यूजिक लॉन्च के दौरान गानों की लाइव परफॉर्मेंस भी दी गई। अजय देवगन ने कहा, ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिर्फ हंसी-मजाक नहीं, इसमें इमोशंस और एक गहरा मैसेज भी है।

ये भी पढ़े: युजवेंद्र चहल बोले: “जिंदगी से थक गया था, सुसाइड तक करने की सोच रहा था”  तलाक पर पहली बार खुला सच

फैंस में जबरदस्त उत्साह

स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस अजय और मृणाल की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।
‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग ने बता दिया है कि ये फिल्म सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि पूरे पैमाने पर एक एंटरटेनिंग धमाका होने जा रही है। अब देखना है कि दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्म कितनी खरी उतरती है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

5 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

12 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

29 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

31 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

50 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago