देश

ऑपरेशन महादेव: पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां श्रीनगर के पास लिडवास इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाकर पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और 20 लाख के ईनामी लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाशिम मूसा समेत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। दो दिन तक चले इस ऑपरेशन में सोमवार को सेना ने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों में कुख्यात आतंकियों को मारकर पहलगाम हमले का बदला लिया।

चिनार कॉर्म्स ने बनाई ऑपरेशन महादेव की योजना

दरअसल, सेना की चिनार कॉर्म्स ने ऑपरेशन महादेव (Operation Mahadev) की योजना बनाई और इसे जम्मू-कश्मीर के लिडवास इलाके में अंजाम दिया। घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों से घिरे इस इलाके को आतंकियों ने अस्थायी बंकर बना रखा था। सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले दाचीगाम के जंगलों में आतंकियों के बीच हो रही एक संदिग्ध बातचीत पकड़ी गई थी। जिसके बाद इस गतिविधि के पहलगाम हमले से जुड़े होने का इनपुट मिला था।

स्थानीय लोगों की मदद से ठिकानों की हुई पुष्टि

जानकारी जुटाई गई तो स्थानीय लोगों और गश्त कर रही यूनिटों की मदद से आतंकियों के संभावित ठिकानों की पुष्टि हुई। इसके बाद इलाके में 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा की स्पेशल यूनिट्स को तैनात किया गया। दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा और सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे आतंकियों से मुठभेड़ हुई। सेना ने आतंकियों को घेर लिया करीब एक घंटे की भीषण मुठभेड़ के बाद 12:37 बजे ड्रोन फुटेज से पुष्टि हुई कि तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। मरने वाले इन आतंकियों में हाशिम मूसा भी शामिल है। मूसा पर 20 लाख रुपए का ईनाम है। वह लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था।

यह भी पढ़ें: “अपनी मातृभाषा को नहीं भूल सकते”, भाषा आंदोलन की शुरुआत कर बोलीं ममता बनर्जी

बता दें कि हाशिम मूसा लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के संयुक्त मॉड्यूल का हिस्सा और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एनआईए ने उस पर 20 लाख का ईनाम घोषित किया था।

यह भी देखें: UPI Rule Change : UPI ने किए बड़े बदलाव,बैलेंस अपडेट से ऑटो पे तक,जानें क्या बदलेगा!। Top News

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago