चुनाव

परिवार और पार्टी से निकाले जाने पर पहली बार छलका तेज प्रताप का दर्द, कहा- हम जमीन के नेता हैं…

Tej pratap : राजद और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने रविवार की शाम मुजफ्फरपुर के बोचहां में आयोजित एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर उपेक्षा और अपने संघर्षों के बारे में गहरी निराशा व्यक्त की और अपनी भावनाओं को खुले तौर पर जाहिर किया.

हम हेलिकॉप्टर वाले नहीं जमीन के नेता हैं

सभा में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम हेलिकॉप्टर वाले नेता नहीं,बल्कि जमीन से जुड़ा नेता हूं. पार्टी में जो लोग अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए फोटो लगाते हैं,उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि पार्टी को संघर्ष करके आगे बढ़ाने वालों का योगदान सबसे अहम है.

तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि मैंने हमेशा तेजस्वी को अर्जुन माना,लेकिन मुझे पार्टी और संगठन से बाहर निकाल दिया गया. मैंने कभी लालच नहीं किया सिर्फ अपने बड़े भाई के रूप में आशीर्वाद दिया. आज भी मैं अपने माता-पिता के संघर्षों का सम्मान करता हूं और उनके फोटो को बैनर से हटाने का कभी नहीं सोच सकता.

पार्टी के वर्तमान हालात पर सवाल

तेज प्रताप ने पार्टी के वर्तमान हालात पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राजद में कुछ लोग केवल अपने फायदे के लिए पार्टी के नाम का उपयोग कर रहे हैं. असली संघर्ष करने वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है. हम जनता के बीच रहते हैं और उनके लिए काम करते हैं,लेकिन आज कुछ नेता सिर्फ फोटो चमकाते हैं और हेलीकॉप्टर से उड़ते हैं. क्या ऐसा नेता सचमुच जनता के लिए काम करता है?

ये भी पढ़ें : शेरों को मेंढकों से नहीं लड़ना चाहिए… Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़

इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि मंगनी लाल मंडल ने मेरे ऊपर टिप्पणी की है,लेकिन वे यह भूल गए हैं कि उनके ऊपर कौन है. उन्हें शर्म आनी चाहिए. वे एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं,उन्हें पार्टी के भीतर अपने आदर्शों का पालन करना चाहिए.

तेजस्वी पर निशाना?

गौरतलब है कि हाल ही में तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह हेलीकॉप्टर में बैठकर अपना जन्मदिन मना रहे थे और मछली खा रहे थे. यह वीडियो तेज प्रताप यादव के लिए एक चिढ़ाने वाली स्थिति बन गया था. क्योंकि चुनावी अभियानों में तेजस्वी हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं, जबकि तेज प्रताप इसमें शामिल नहीं होते.

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि राजद से उन्हें छह साल के लिए बाहर कर दिया गया,लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. हमने अपनी टीम बनाई, लेकिन पार्टी का असली चेहरा हम नहीं भूलते. अगर जनता है,तो पार्टी का अस्तित्व है. बिना जनता के कोई पार्टी नहीं रह सकती.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago