देश

SC का पटाखा बैन पर कड़ा रुख: ‘दिल्ली कोई स्पेशल स्टेट नहीं!’, फटकार के साथ नियमों की याद दिलाई

Supreme Court on Firecrackers : दिवाली और अन्य मौकों पर प्रदूषण को देखते हुए पटाखों पर पाबंदी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि किसी एक शहर के लिए अलग नियम नहीं बनाए जा सकते। अदालत ने कहा कि यदि पटाखों पर रोक लगानी है तो यह फैसला पूरे देश में समान रूप से लागू होना चाहिए, केवल दिल्ली के लिए नहीं।

दिल्ली-विशेष नीति पर आपत्ति

शुक्रवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जो भी कदम उठाए जाएं, वे सभी राज्यों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि दिल्ली को लेकर विशेष नीति नहीं बनाई जा सकती।

चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने कहा

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि एनसीआर के नागरिकों को स्वच्छ हवा का अधिकार है, तो यह अधिकार देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हम केवल इसलिए दिल्ली के लिए कोई अलग कानून नहीं बना सकते कि यहां देश का एलीट वर्ग निवास करता है। प्रदूषण के खिलाफ जो भी नीति बनेगी, उसे पूरे भारत में लागू करना होगा।”

पुराने आदेश पर उठे सवाल

दरअसल, यह सुनवाई 3 अप्रैल को दिए गए उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर हुई, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री, भंडारण, ढुलाई और निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि ऐसे नियम केवल एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रह सकते।

ये भी पढ़े – जातीय हिंसा के दो साल बाद प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा,संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोगों ने गंवाई है जान

दिवाली पर असर?

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court on Firecrackers) की इस टिप्पणी के बाद साफ है कि पटाखा बैन को लेकर आगे की नीति अब पूरे देश के लिए तय होगी। दिल्ली-एनसीआर तक सीमित पाबंदी की संभावना बेहद कम हो गई है।

Shweta Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago