Categories: देश

इजरायल-ईरान में जल्द हो सकता है सीजफायर, पुतिन ने ट्रंप से की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- आसान काम है

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच दो दिनों से जारी जंग जल्द ही रुक सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो इजरायल और ईरान के बीच समझौता कराकर इस लड़ाई को बहुत आसानी से रोक सकते हैं। ट्रंप की इजरायल-ईरान जंग को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर काफी लंबी बात हुई है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ये लिखा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर लिखा है कि ईरान पर हुए ताजा हमले का अमेरिका से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला करने की गुस्ताखी की, तो फिर अमेरिका की सेना पूरी ताकत के साथ जवाब देगी।

ट्रंप की पुतिन से हुई लंबी बातचीत

ट्रंप ने आगे कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया था। इस दौरान ईरान को लेकर भी हमने काफी देर बात की। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि पुतिन को लगता है और मेरा भी यही मानना है कि इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए।

इस जंग में ईरान को बड़ा नुकसान

इजरायल और ईरान की दो दिन की इस लड़ाई में अब तक 138 ईरानी लोगों की जान गई है। मारे गए ईरानियों में 9 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा इजरायल के हमले में 350 से ज्यादा ईरानी घायल भी हुए हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए तेल अवीव समेत इजरायल के कई शहरों पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इस हमले में 13 इजरायली नागरिक मारे गए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

34 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago