Baghpat News : हार्ट हमारे शरीर का सबसे नाजुक पार्ट होता है। इसके फंक्शन में अगर थोड़ी सी भी दिक्कत आती है तो आपके लिए जानलेवा हो सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से मरने के 15 मामले आए हैं जिनमें से 12 की मौत हो गई है। दरअसल, बूढ़पुर गांव में पिछले पखवाड़े के दौरान हार्ट अटैक से हुई 12 मौतों ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है। आठ हजार की आबादी वाले इस गांव में अचानक से बढ़ने वाली हार्ट अटैक की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। मृतकों की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच होने के कारण यह स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गांव के पास से गुजरने वाले दूषित नाले के कारण भूजल प्रदूषित हो गया है, जिसका सेवन करने से लोगों में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही है। इस नाले में लंबे समय से रसायनयुक्त पानी बहता आ रहा है, जिससे भूगर्भीय जल की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का मानना है कि दूषित जल के सेवन के दुष्परिणाम अब हार्ट अटैक के रूप में सामने आने शुरू हो गए हैं।
गांव में अब तक जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनमें 62 वर्षीय राजवीर सिंह, 55 वर्षीय सिरिया, 62 वर्षीय शफीक, 56 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय रफीक, 55 वर्षीय विनोद, 52 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय खिलारी, 50 वर्षीय प्रमोद, 54 वर्षीय सतीश कुमार, 52 वर्षीय यशवीर और 53 वर्षीय पप्पी शर्मा शामिल हैं। ग्राम प्रधान सचिन का कहना है कि इन सभी लोगों की मौत केवल हार्ट अटैक से नहीं हुई है बल्कि इनमें से कई की मृत्यु अन्य बीमारियों से भी हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी मौतों को हार्ट अटैक से जोड़कर देखना उचित नहीं है। इन घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया है।
डॉक्टर के अनुसार, हार्ट अटैक हृदय की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बाधित होने से होता है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान, मोटापा और तनाव इसके प्रमुख कारक हैं। प्रदूषित जल और वायु भी हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन के माध्यम से हार्ट अटैक के जोखिम को कम किया जा सकता है। सभी को अपनी हार्ट हेल्थ के बारे में जरूर ध्यान रखना चाहिए।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…