उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद मंडी में गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप, व्यापारियों की मीटिंग में हमला कई घायल

Ghaziabad Crime : गाजियाबाद मंडी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब व्यापारियों की चल रही एक अहम बैठक के दौरान अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह सनसनीखेज घटना रविवार सुबह लगभग 11:45 बजे हुई, जिसमें दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब मीटिंग के दौरान कुछ बदमाश अचानक बैठक स्थल में घुस आए। उन्होंने पहले वहां रखी कुर्सियां तोड़ीं और उसके बाद बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले के बाद मंडी परिसर में भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

एक दिन पहले भी व्यापारियों को धमकी दी

व्यापारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला मंडी सचिव की मिलीभगत से कराया गया है। उनका कहना है कि मंडी सचिव व्यापारियों को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। विवाद की जड़ तीन शेड प्लेटफार्मों का आवंटन बताया जा रहा है, जिसे मंडी सचिव ने कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया था। इस पर नाराज़ होकर हमलावरों ने एक दिन पहले भी व्यापारियों को धमकी दी थी।

साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।

इस वारदात ने मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों (Ghaziabad Crime) का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 minutes ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

14 minutes ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

38 minutes ago

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग

Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…

40 minutes ago

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

59 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

1 hour ago