Breaking

नितिन गडकरी को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, नागपुर में अलर्ट मोड पर पुलिस

Nitin Gadkari house : देश के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। रविवार सुबह 8:46 बजे नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम के इमरजेंसी नंबर 112 पर एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस में खलबली मच गई।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी की सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस की टीम हरकत में आई और प्रतापनगर थाने को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए गडकरी के घर के आसपास का इलाका तत्काल सील कर दिया गया है। डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोजल यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह का विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गहन तलाशी अभियान जारी है।

जांच में जूटी पुलिस

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉलर का इरादा वास्तव में गंभीर था या किसी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की करतूत। कॉल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इससे पहले भी नितिन गडकरी को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की आवश्यकता एक बार फिर उजागर हुई है। पुलिस विभाग ने फिलहाल पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां इस धमकी को हल्के में नहीं ले रही हैं। गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता के खिलाफ मिली यह धमकी न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि यह राजनीतिक असहिष्णुता और असामाजिक तत्वों की बढ़ती हिम्मत का संकेत भी है।

ये भी पढ़े – यूपी में ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर योगी का वार! लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जरूरत पड़ी तो ठोका जाएगा NSA

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

15 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

48 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago