मनोरंजन

कॉमेडियन और एक्टर मदन बॉब का निधन, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Actor Madhan Bob passes away : तमिल फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर मदन बॉब का 2 अगस्त, शनिवार को निधन हो गया। एक्टर मदन बॉब 71 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने चेन्नई के अडयार स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैमिली के करीबी लोगों ने इस खबर की पुष्टि की है।

चेहरे के एक्सप्रेशंस के लिए मशहूर

मदन बॉब का असली नाम एस. कृष्णमूर्ति था। उन्होंने करीब 40 साल तक तमिल फिल्मों में काम किया और अपनी खास कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के एक्सप्रेशंस से लोगों को खूब हंसाया।  1990 और 2000 के दशक में वे हर घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गए थे। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादा फिल्मों में वे सपोर्टिंग और कॉमिक रोल करते देखे है।

200 से अधिक फिल्मों में किया काम

मदन बॉब ने 1980 में फिल्मों इंडस्ट्री में कदम रखा था। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से पहचान बनाई। ‘नींगल केट्टवै’ (1984), ‘वाणमे एल्ली’ (1992), और ‘थेवर मगन’ जैसी फिल्मों में उनके काम को खूब सराहा गया। इसके बाद वे ‘सती लीलावती’, ‘चंद्रमुखी’, ‘कावलन’, ‘रन’, ‘वरलारू’ और ‘वसूले राजा MBBS’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का भी हिस्सा रहें, जिनमें उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया।

उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, विजय, अजीत और सूर्या जैसे तमिल सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। उनका खास अंदाज, आंखों के एक्सप्रेशंस और मजेदार डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्मों के अलावा मदन बॉब ने टीवी पर भी काम किया करते थे।

 

 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

11 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

13 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

13 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

14 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

14 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

14 hours ago